Home slider

इतने दिन के लिए बंद होगा Howrah Bridge

27 रातों तक बंद रहेगा हावड़ा ​ब्रिज
 सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में जर्जर व खतरनाक हो चुके कई प्रमुख ब्रिज व फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। फ्लाईओवरों की सेहत की जांच कर उसकी मरम्मत की व्यवस्था की जा रही है। फ्लाईओवरों की मरम्मत की सूची में अब ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज का नाम भी जुड़ गया है। आज रात से हावड़ा ब्रिज की मरम्मत का काम शुरु हो जायेगा। बता दे कि कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट कोलकाता ट्रैफिक पुलिस से मंजूरी मिलने के बाद इस काम को चालू करेगी। मरम्मत का यह काम करीब 27 दिनों तक चलेगा। कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार अगर जरूरत पड़ी तो और समय लग सकता है। हावड़ा ब्रिज से रोजाना काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मरम्मत का काम रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चलेगा।

SCROLL FOR NEXT