Home slider

रथतला गौतम स्मृति संघ की रजत जयंती वर्ष की दुर्गापूजा के लिए खूंटी पूजा

Megha

हावड़ा : हावड़ा के 9 नंबर वार्ड स्थित रथतला गौतम स्मृति संघ की रजत जयंती वर्ष की शारदीय दुर्गापूजा के अवसर पर खूंटी पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित संध्या कार्यक्रम में संघ के मुख्य सलाहकार एवं हावड़ा नगर निगम के पूर्व मेयर परिषद सदस्य विभास चंद्र हाजरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इस दौरान पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह देखने को मिला।

SCROLL FOR NEXT