Home slider

हमले में घायल सिविक वालंटियर की मौत होने से छाया शोक, 2 गिरफ्तार

विजय, सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर : खड़गपुर के मालगोदाम में गत दिनों हुयी मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल एक सिविक वालंटियर की मौत हो गयी। जिसे लेकर लोगों में काफी शोक व्याप्त हो गया। मृत सिविक वालंटियर का नाम तुलसी राव उर्फ उदय है। खड़गपुर के नीमपुरा का रहने वाला वह युवक जिला पुलिस में आईबी विभाग का सिविक वालंटियर था। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वह सिविक वालंटियर अपने 2 साथियों के साथ 15 दिसंबर को मालगोदाम के एक चाय दुकान में चाय पीने गया था। बताया जाता है कि उसी दौरान शराब के नशे में एक युवक वहां पहुंचा। उस सिविक वालंटियर ने नशे में धुत युवक को अपने सामने से हटाने की चेष्टा की, लेकिन वह नहीं हटा। जिसके बाद सिविक वालंटियर ने नशे में चूर उस युवक को धक्का देकर अपने सामने से हटाने की कोशिश की। जिससे वह काफी भड़क गया और कुछ लोगों के साथ मिलकर शराबी युवक ने उस सिविक वालंटियर पर हमला कर दिया। हमले में सिविक वालंटियर के सिर पर गंभीर चोटें आयी थी। चिकित्सा के लिए उसे पहले खड़गपुर स्टेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे आशंका जनक अवस्था में ओडिशा के एक अस्पताल में भर्ती रेफर किया गया। जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने शेख सरफू समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को उस सिविक वालंटियर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राज्य विरोधी दल नेता शुभेन्दु अधिकारी भी रविवार को मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना जतायी।

SCROLL FOR NEXT