फाइल फोटो फाइल फोटो
Home slider

गणदेवता एक्सप्रेस में महिला के कान से सोने की बाली झपटी, 48 घंटे में जीआपी ने किया गिरफ्तार

चोरी का गहना खरीदने वाला ज्वेलर्स संचालक भी गिरफ्तार, जीआरपी ने सोने की बाली बरामद की

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : गणदेवता एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला के कान से सोने की बाली झपटने के मामले में हावड़ा मंडल के आजिमगंज जीआरपी ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर चोरी की गई सोने की बाली भी बरामद कर ली है। चोरी का गहना खरीदने के आरोप में एक ज्वेलर्स संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सूती थाना क्षेत्र के रहने वाले 62 वर्षीय भारत चंद्र घोष अपनी पत्नी के साथ ट्रेन संख्या 13018 डाउन गणदेवता एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान मोरग्राम के पास एक अज्ञात व्यक्ति अचानक उनकी पत्नी के पास पहुंचा और उनके बाएं कान से सोने की बाली जबरन झपटकर फरार हो गया। घटना के संबंध में 19 अगस्त को आजिमगंज जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर मामला शुरू किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने 20 अगस्त को मोरग्राम स्टेशन के आसपास से धनपतगंज थाना क्षेत्र के निवासी 33 वर्षीय रईसुद्दीन शेख को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मोरग्राम के शंकोबाजार स्थित रॉय ज्वेलरी शॉप में छापेमारी की गई। आरोपी की निशानदेही पर वहां से चोरी की गई सोने की बाली बरामद की गई। पुलिस ने गहना जब्त करने के साथ दुकान के मालिक 28 वर्षीय अभिजीत राय को भी 22 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।


SCROLL FOR NEXT