Home slider

बाली विधानसभा क्षेत्र में परीक्षार्थियों के लिए फ्री टोटो सेवा शुरू

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : माध्यमिक परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाली विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल युवा कांग्रेस के कैलाश मिश्रा की पहल पर फ्री टोटो सेवा शुरू की गई है। इस सेवा के माध्यम से छात्र-छात्राएं बिना किसी परेशानी के अपने-अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच पा रहे हैं। शुक्रवार को इतिहास विषय की परीक्षा के दिन कैलाश मिश्रा स्वयं टोटो स्टैंड पर पहुंचे और परीक्षार्थियों से बातचीत कर सेवा का फीडबैक लिया। उन्होंने छात्रों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साह बढ़ाया। परीक्षा के तनावपूर्ण माहौल में यह पहल परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। आयोजकों के अनुसार, यह फ्री टोटो सेवा हर वर्ष माध्यमिक परीक्षा के दौरान जारी रखी जाती है, ताकि किसी भी छात्र को यातायात की समस्या के कारण परीक्षा से वंचित न होना पड़े।


SCROLL FOR NEXT