राज्य मंत्री उमेश राय अपने कार्यालय में  
Home slider

शिक्षा डिबेट चैंपियनशिप 2026 में युवा प्रतिभाओं ने रखे विचार

Megha

सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : युवा प्रतिभाओं को अपनी बात रखने, तर्क प्रस्तुत करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से Education Debate Championship 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 40 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को दो वर्गों में विभाजित किया गया। पहले वर्ग में कक्षा 8 से 10 और दूसरे वर्ग में कक्षा 11 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार और तर्क प्रस्तुत करते हुए अपनी वाक्पटुता एवं तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवाद, तार्किक सोच, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने और एक-दूसरे के विचारों से सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री उमेश राय उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन हावड़ा नगर निगम के टाउन हॉल में किया गया।


SCROLL FOR NEXT