Home slider

उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों के लिए मातृभूमि लोकल का जलालखाली हॉल्ट पर अस्थायी ठहराव

11 दिनों तक कृष्णनगर–सियालदह लोकल का मिलेगा अतिरिक्त स्टॉपेज

Megha

कोलकाता : पश्चिम बंगाल राज्य प्रशासन के अनुरोध पर पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने उच्च माध्यमिक परीक्षा-2027 (सेमेस्टर III) को देखते हुए कृष्णनगर–सियालदह मातृभूमि लोकल (31802) का जलालखाली हॉल्ट स्टेशन पर अस्थायी अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, यह अतिरिक्त ठहराव 21, 24, 25, 28, 29 और 30 सितंबर तथा 1, 3, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2026 को उपलब्ध रहेगा। इन तिथियों पर ट्रेन जलालखाली हॉल्ट स्टेशन पर सुबह 8.43 बजे पहुंचेगी और एक मिनट रुकने के बाद 8.44 बजे रवाना होगी।

परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अस्थायी ठहराव दिया गया है। पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल के इस निर्णय से जलालखाली और आसपास के क्षेत्रों से उच्च माध्यमिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

SCROLL FOR NEXT