कोलकाता : श्रावणी मेला 2026 के 20वें दिन, अर्थात 18 अगस्त 2026 (मंगलवार) को पूर्व रेलवे ने महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे, सुश्री गीतिका पांडेय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगभग 1,29,626 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की। स्टेशनवार अनुमानित यात्री संख्या में जसीडीह में 81,665, देवघर में 20,851, बासुकीनाथ में 20,068 तथा बैद्यनाथधाम में 7,042 यात्री शामिल रहे।
आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री संग्रह मौर्य की प्रत्यक्ष निगरानी में भारी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए सभी मार्गों पर सुचारु ट्रेन परिचालन सुनिश्चित किया गया। जसीडीह में कुल 137 ट्रेनें (107 नियमित और 30 विशेष), देवघर में 48 ट्रेनें (26 नियमित और 22 विशेष), बासुकीनाथ में 24 ट्रेनें (12 नियमित और 12 विशेष) तथा बैद्यनाथधाम में 26 ट्रेनें (20 नियमित और 6 विशेष) संचालित की गईं।
दिन की प्रमुख उपलब्धियों में टिकट बिक्री से प्राप्त ₹68.15 लाख का कुल राजस्व शामिल रहा। यात्रियों की सुविधा एवं कल्याण के लिए 1,493 लोगों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई, जबकि 6 यात्रियों को व्हीलचेयर सहायता उपलब्ध कराई गई। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शिबराम माझि ने कहा-“पूर्व रेलवे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, आरामदायक और समर्पित रेल सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”