कोलकाता : पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (ERWWO) ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एवं ERWWO की अध्यक्ष श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में “अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता–2026” का आयोजन आज, दिनांक 20 सितंबर 2026 को अरुणोदय घोलेशापुर स्कूल, घोलेशापुर रेलवे कॉलोनी, बेहाला, कोलकाता में किया।
यह प्रतियोगिता पूर्व रेलवे मुख्यालय के अराजपत्रित रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने तथा उनकी कलात्मक प्रतिभा को निखारना था। प्रतियोगिता में तीन श्रेणियों में कुल 59 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के आयोजन में रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन (RWWCO), नई दिल्ली द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं शर्तों का पूरी तरह पालन किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती गुंजन निगम, सचिव, ERWWO, श्रीमती रीता सिन्हा, स्कूल प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष, ERWWO, श्रीमती माधवी मिश्रा गुप्ता, श्रीमती वंदना सक्सेना, तथा श्रीमती अर्पिता मित्रा, ERWWO की कार्यकारी सदस्य, उपस्थित रहीं। प्रतिभागी बच्चों को उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए प्रोत्साहित एवं सराहने के उद्देश्य से खाद्य पैकेट एवं उपहार वितरित किए गए।
इस आयोजन ने बच्चों को अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक क्षमताओं को अभिव्यक्त करने के लिए एक जीवंत मंच प्रदान किया तथा रेलवे परिवार के बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में योगदान दिया।