कोलकाता : ईस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर और सोनपुर मंडल में विकास कार्य के चलते बड़ी संख्या में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। राजेंद्र पुल स्टेशन पर नये पुल को डबल लाइन से जोड़ने तथा दिनकर ग्राम सिमरिया और बरौनी स्टेशनों के बीच मेन लाइन कनेक्शन जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके लिए राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन अपर, टॉल, रामपुर डुमरा और दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) और नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा।
प्री-एनआई कार्य 21 सितंबर 2026 से शुरू होगा, जबकि एनआई कार्य 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट और री-शेड्यूल करने का निर्णय लिया है।
इन तारीखों में 02023/02024 हावड़ा-पटना-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल, 13029/13030 हावड़ा-मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, 13031/13032 हावड़ा-जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, 13043/13044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस, 13105/13106 सियालदह-बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, 13121/13122 कोलकाता-गाजीपुर सिटी-कोलकाता वीकली एक्सप्रेस, 13127/13128 कोलकाता-आरा-कोलकाता गरीब रथ सहित कुल 64 ट्रेनें अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी।
रद्द होने वाली ट्रेनों में 13135/13136 कोलकाता-जयनगर, 13137/13138 कोलकाता-आजमगढ़, 13155/13156 कोलकाता-सीतामढ़ी मिथिलांचल, 13157/13158 कोलकाता-मुजफ्फरपुर तिरहुत, 13165/13166 कोलकाता-सीतामढ़ी, 13185/13186 सियालदह-जयनगर गंगासागर, 13415/13416 मालदा टाउन-पटना, 13419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा, 13423/13424 भागलपुर-अजमेर हमसफर और 13507/13508 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस भी शामिल हैं।
इसके अलावा 13509/13510 आसनसोल-गोंडा, 14003/14004 मालदा टाउन-नई दिल्ली, 15233/15234 कोलकाता-दरभंगा मैथिली, 15235/15236 हावड़ा-दरभंगा, 15271/15272 हावड़ा-मुजफ्फरपुर जनसाधारण, 18105/18106 राउरकेला-जयनगर, 18119/18120 टाटानगर-जयनगर, 18181/18182 टाटानगर-थावे, 18405/18406 पुरी-पटना, 18629/18630 रांची-गोरखपुर, 22197/22198 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, 22843/22844 बिलासपुर-बक्सर और 28181/28182 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।
रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का फैसला किया है। 12273 हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो, 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ को किऊल-गया-ग्रैंड कॉर्ड लाइन से डायवर्ट किया जाएगा।
वहीं 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, 12317 कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस, 12325 कोलकाता-नांगल डैम गुरुमुखी सुपरफास्ट, 13047 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस और कुछ अन्य ट्रेनों को झाझा-किऊल-शेखपुरा-बिहार शरीफ-बख्तियारपुर मार्ग से चलाया जाएगा।
13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 13208 पटना-जसीडीह मेमू, 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी आदि को बख्तियारपुर-बिहार शरीफ-शेखपुरा-किऊल-झाझा मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस और 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस को बर्द्धमान-रामपुरहाट-साहिबगंज-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी मार्ग से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों को रामपुरहाट, साहिबगंज और भागलपुर में अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
इसी तरह वापसी दिशा की 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ, 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला और 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को बरौनी-मुंगेर-भागलपुर-साहिबगंज-रामपुरहाट-बर्द्धमान मार्ग से चलाया जाएगा। इन्हें भागलपुर, साहिबगंज और रामपुरहाट में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा।
15047/15049/15051 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस को बर्द्धमान-रामपुरहाट-मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी मार्ग से चलाया जाएगा और रामपुरहाट व मालदा टाउन में अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। वापसी की 15048/15050/15052 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस को बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन-रामपुरहाट-बर्द्धमान मार्ग से चलाया जाएगा।
63571 जसीडीह-मोकामा मेमू पैसेंजर को 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किऊल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। वहीं 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू पैसेंजर 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किऊल से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस, 13229 गोड्डा-राजेंद्र नगर टर्मिनल वीकली एक्सप्रेस और 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को 3 अक्टूबर को तीन घंटे री-शेड्यूल किया जाएगा। वहीं 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस को उसी दिन दो घंटे री-शेड्यूल किया जाएगा।