Home slider

Durga Puja 2023 : जानें क्या रहेगी Hazra Park Durgotsab की theme

It Department

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के हाजरा पार्क दुर्गोत्सव ने जतिन दास पार्क (हाजरा क्रॉसिंग) के पास आयोजित होने वाले दुर्गापूजा के लिए इस वर्ष बुधवार को उल्टा रथ की यात्रा के शुभ मौके पर खुटी पूजा करने के साथ की दुर्गापूजा के तैयारियों की शुरुआत की। हाजरा पार्क दुर्गोत्सव शहर में अपने नए यूनिक थीम और मंडप की सजावट की शैली के लिए शहर की आकर्षक पूजाओं में अपना अहम स्थान रखता है। यह पूजा कमेटी विशेष रूप से अपने पंडालों की अनूठी शैली के साथ पूरे वर्ष किए जाने वाले सामाजिक कार्यों के लिए विशेष रूप से जानी जाती है।

81वें वर्ष में दुर्गा पूजा का आयोजन

बुधवार को खुंटी पूजा के पावन मौके पर समाज की विभिन्न प्रतिष्ठित हस्तियों में पश्चिम बंगाल सरकार के कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय और हाजरा पार्क दुर्गोत्सव समिति के संयुक्त सचिव सायन देब चटर्जी के साथ कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद थीं। बुधवार को जहां पूरे शहर के लोग उल्टारथ के शुभ दिन में व्यस्त थे।

देखें खुंटी पूजी की खास तस्वीरें

कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय और हाजरा पार्क दुर्गोत्सव समिति के संयुक्त सचिव सायन देब चटर्जी
कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय और हाजरा पार्क दुर्गोत्सव समिति के संयुक्त सचिव सायन देब चटर्जी के साथ अन्य सदस्य

वहीं इस शुभ घड़ी में हाजरा पार्क दुर्गोत्सव में ढाक वादन के साथ प्रसिद्ध हस्तियों की उपस्थिति के बीच खुंटी पूजा कर दुर्गा पूजा के तैयारियों की शुरुआत हुई। इस वर्ष हाजरा पार्क दुर्गोत्सव में 81वें वर्ष में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा।

ये रहेगी थीम

हाजरा पार्क दुर्गोत्सव समिति के संयुक्त सचिव सायन देब चटर्जी ने कहा, गत वर्ष "80वें वर्ष में अपनी थीम "तांडव" के लिए हमें कई पुरस्कार मिले, इस आपार सफलता के बाद इस वर्ष भी हाजरा पार्क दुर्गोत्सव की पूरी टीम पूरे जोश और उमंग के साथ पूरी तरह से तैयार है। शहर में हर तरफ थीम पूजा के बीच, हमारे आयोजन की लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि लोग इस साल भी हमारे सदस्यों की यूनिक सोच और मेहनत से निर्मित थीम पूजा के आयोजन की सराहना करेंगे। इस वर्ष लोग अपने पूरे परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ हमारे पूजा के आयोजन में आएं , इसके लिए सभी को अभी से कमेटी के सदस्यों की तरफ से आमंत्रित किया जाता है।

SCROLL FOR NEXT