नई दिल्ली: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार को भगवान विष्णु यानी बृहस्पति का दिन माना जाता है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। भगवान विष्णु को जगत का पालनहार भी कहा जाता है। उन्हीं के आशीर्वाद से हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। माना जाता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में किसी भी तरह की समस्या नहीं होती।
- गुरुवार के दिन व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली रुकावटों का समाधान होता है और अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की समस्या नहीं आती।
- माना जाता है कि भगवान बृहस्पति को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद होती हैं। इसलिए इस दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे – चने की दाल, फल आदि दान करें।
- गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दें और न हीं किसी से उधार लें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
- इस दिन को धार्मिक महत्व के लिहाज भी काफी जरूरी माना जाता है। घर में धन की बरक्कत के लिए गुरुवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन पीले रंग की चीजों को विशेष महत्व दिया जाता है।