Home slider

अंतिम मतदाता सूची पर विवाद, जीवित मतदाताओं के नाम के सामने ‘डिलीटेड’, मृत व्यक्ति का नाम सूची में बरकरार

मालदा : अंतिम मतदाता सूची जारी होते ही विवाद खड़ा हो गया है। पूरी तरह स्वस्थ और जीवित मतदाताओं के नाम के सामने ‘डिलीटेड’ दर्ज होने से आक्रोश फैल गया है। मामला मालदा जिले के चांचल क्षेत्र के मतिहारपुर ग्राम पंचायत के इमामपुर इलाके का है, जहां सूची सामने आने के बाद परिवारों में रोष और निराशा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, इमामपुर निवासी नमिता दास के बड़े बेटे और छोटे बेटे खोकन दास के पास एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) सुनवाई का नोटिस आया था। नियमानुसार वे सुनवाई में उपस्थित हुए और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा किए। लेकिन अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद देखा गया कि नमिता दास और खोकन दास दोनों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उनके नाम के सामने ‘डिलीटेड’ दर्ज है। इस घटना से परिवार सदमे में है और रोष व्यक्त कर रहा है। वहीं दूसरी ओर, उसी क्षेत्र की मतदाता सूची में सैयद अली नामक एक मृत व्यक्ति का नाम अब भी शामिल है। इस विसंगति को लेकर स्थानीय लोग और परिजन निर्वाचन आयोग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं/ परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरी तरह से आयोग की गफलत है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द जांच कर जीवित मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में जोड़े जाएं। मामले को लेकर इलाके में चर्चा और असंतोष का माहौल बना हुआ है।

SCROLL FOR NEXT