Home slider

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन जारी रखने का फैसला

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने कुछ विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और सांतरागाछी के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों की सेवाएं निर्धारित अवधि तक जारी रहेंगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 06077 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–सांतरागाछी स्पेशल का परिचालन प्रत्येक शनिवार को होगा। इस ट्रेन की सेवा अवधि को 20 जून 2026 से बढ़ाकर 4 जुलाई 2026 तक कर दिया गया है। वहीं, ट्रेन संख्या 06078 सांतरागाछी–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक सोमवार को चलेगी। इस ट्रेन की सेवा अवधि को 22 जून 2026 से बढ़ाकर 6 जुलाई 2026 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विशेष ट्रेनों के जारी रहने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।


SCROLL FOR NEXT