मेघा, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पूर्व रेलवे के सियालदह डिविजन के काकद्वीप–नामखाना खंड में ट्रैक रखरखाव कार्य के कारण 240 मिनट (रात 00:15 बजे से सुबह 04:15 बजे तक) ट्रैफिक ब्लॉक 07/08.11.2025 (शुक्रवार/शनिवार) से 10/11.11.2025 (सोमवार/मंगलवार) तक 04 दिनों के लिए निर्धारित किया गया है। इसके परिणामस्वरूप ट्रेन संचालन में निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गई हैं:
ट्रेनों का निरस्तीकरण: लक्ष्मीकांतपुर – नामखाना लोकल 08.11.2025 से 11.11.2025 तक निरस्त रहेगी।
इसके अलावा: लक्ष्मीकांतपुर-नामखाना लोकल 07.11.2025 से 10.11.2025 तक काकद्वीप में शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
नामखाना-लक्ष्मीकांतपुर लोकल 08.11.2025 से 11.11.2025 तक काकद्वीप से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
नामखाना–सियालदह लोकल 08.11.2025 से 11.11.2025 तक लक्ष्मीकांतपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।