अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन में युवाशक्ति, अनुशासन एवं उत्कृष्टता का भव्य उत्सव उस समय देखने को मिला, जब विद्यालय ने अग्रसेन सभागार में CISCE क्षेत्रीय योग प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) 2026 का सफल आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 वर्ग की प्रतिभाशाली छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पश्चिम बंगाल के ज़ोन WB-A - H से संबद्ध लगभग 25 CISCE विद्यालयों की छात्राएँ अपने प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधकों के साथ इस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुईं। मुख्य अतिथि कर्नल सौरभ लाहिड़ी, कमांडिंग ऑफिसर, 21 बंगाल बटालियन, एनसीसी के गरिमामयी स्वागत के साथ हुआ। सौरभ लाहिड़ी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सम्मान एवं सत्यनिष्ठा जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—
पारंपरिक योगासन (एकल): अंडर-14 वर्ग में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, दुर्गापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में द हेरिटेज स्कूल विजेता रहा।
कलात्मक योगासन (एकल): अंडर-14 में बिशप मॉरो स्कूल, अंडर-17 में द हेरिटेज स्कूल तथा अंडर-19 में एम.पी. बिरला फाउंडेशन हायर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लयात्मक योगासन (युगल): द हेरिटेज स्कूल ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19—तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कलात्मक योगासन (युगल): अंडर-14 वर्ग में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल तथा अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में द हेरिटेज स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को काउंसिल द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस भव्य प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ।