फाइल फोटो 
Home slider

गणेश-विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा के चलते 5 दिन सर्कुलर रेलवे की सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Megha

कोलकाता : राज्य सरकार के अनुरोध पर पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल ने गणेश और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए सर्कुलर रेलवे की ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। यह व्यवस्था 15 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी।

इसके तहत तीन सर्कुलर रेलवे ईएमयू लोकल—30122, 30312 और 30314—को टाला स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। वहीं 30331, 30111 और 30123 टाला से शॉर्ट-ऑरिजिनेट होंगी।

30711 को बालीगंज स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। 30332 को कांकरगाछी रोड जंक्शन-बालीगंज मार्ग से माझेरहाट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 30353, 30135 और 30313 भी डायवर्टेड रूट से चलेंगी।

इसके अलावा 30317 बालीगंज से शॉर्ट-ऑरिजिनेट होकर बालीगंज जंक्शन-कांकरगाछी रोड मार्ग से चलेगी। 30416 माझेरहाट पर शॉर्ट टर्मिनेट और 30451 माझेरहाट से शॉर्ट-ऑरिजिनेट होगी। यात्रियों से इन पांच दिनों में यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की जानकारी जांचने की अपील की गई है।

SCROLL FOR NEXT