Vastu tips 
Home slider

Vastu Tips: पढ़ाई के समय बार-बार उठता है बच्चा, स्टडी रूम में करें छोटा सा बदलाव

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पढ़ाई के समय बार-बार न उठें, केवल पढ़ाई पर अच्छे से ध्यान दें। इसके लिए आपको वास्तु शास्त्र के मुताबिक थोड़ा सा बदलाव करना चाहिए। ये बदलाव स्टडी रूम में करके बच्चे की एकाग्रता को बढ़ाया जा सकता है।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर चीज को लेकर अलग-अलग कई प्रकार के नियम बनाए गए हैं। पढ़ाई के वक्त बच्चे पानी पीने के लिए उठते हैं तो स्टडी रूम में उत्तर दिशा की ओर पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। स्वस्थ शरीर के लिए पानी सही मात्रा में पीना जरूरी है। स्टडी रूम में पानी रखने से पढ़ाई के बीच बार-बार उठकर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। वास्तु शास्त्र के अनुसार मयूर जग आदि कमरे में रखने से बच्चे को किसी भी तरह का डर नहीं लगता है।

पोस्टर लगाने से होगा फायदा

कहते हैं किसी एक चीज को हमेशा देखने से वो चीज याद रहती हैं। बच्चों के स्टडी रूम में पढ़ाई से संबंधित पोस्टर, फॉर्मूले, पॉजिटिव थॉट्स जरूर लगानी चाहिए। इससे बच्चों के दिमाग में वही चीज घूमता है। बच्चे को अच्छा करने के लिए मोटिवेट करती है। पढ़ाई से संबंधित चार्ट्स पढ़ने से बच्चों को जल्दी याद होती है।

इस दिशा में करें पढ़ाई

वास्तु शास्त्र के अनुसार कमरे में हमेशा सही दिशा में पढ़ाई करनी चाहिए। इसके लिए पूर्व दिशा का चुनाव सही है। हमेशा पूर्व दिशा में पढ़ने का प्रयास करें। अगर इस दिशा स्पेस की दिक्कत हो या सही व्यवस्था न हो तो उत्तर-पूर्व दिशा का चयन करना चाहिए। इस दिशा की ओर मुंह करके पढ़ने से चीजों को आसानी से समझने में लाभ होता है।

अलमारी को विशेष जगह पर रखें

वहीं स्टडी रूम में किताबों को रखने के लिए अलग से अलमारी की व्यवस्था करनी पड़ती है। दरअसल, अलमारी को रखने के लिए पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए। अगर इस दिशा जगह कम हो तो पश्चिम से दक्षिण की तरफ वाली दीवार का चुनाव करें।

SCROLL FOR NEXT