कोन्नगर में अवैध टोल वसूली कार्यालय में चल रहा बुलडोजर 
Home slider

जादवपुर में हॉकर्स के खिलाफ चला बुलडोजर

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का आरोप, कई घायल सृजन भट्टाचार्य हिरासत में, देर रात चला अतिक्रमण हटाओ अभियान इलाके में भारी तनाव

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जादवपुर स्टेशन और 212 बस स्टैंड के पास रविवार की देर रात रेलवे प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर हॉकर्स हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई अवैध दुकानों और निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई का विरोध कर रहे वामपंथी और कांग्रेस समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया। भीड़ को उग्र होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में माकपा नेता सृजन भट्टाचार्य सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया। सोमवार को अलीपुर कोर्ट ने सभी को 2 हजार रुपये के बॉंड पर जमानत दे दी।

क्या है पूरा मामला

रविवार शाम से ही हॉकर्स को हटाए जाने की आशंका को लेकर स्थानीय लोगों, हॉकर्स और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। घटनास्थल के पास कई बुलडोजर तैनात किए गए थे। स्थिति को देखते हुए कोलकाता पुलिस, रेलवे पुलिस और केंद्रीय बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी। इलाके में बैरिकेड भी लगाए गए थे। अतिक्रमण हटाओ अभियान को रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों ने बुलडोजर के सामने लेटकर विरोध किया। कुछ लोग बुलडोजर पर चढ़ गए और कार्रवाई रोकने की मांग करने लगे। वामपंथी नेता सृजन भट्टाचार्य, उषसी चक्रवर्ती और कांग्रेस नेता सौरभ प्रसाद भी मौके पर मौजूद थे। वे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस वाहन में ले जाए जाने के दौरान सृजन ने आरोप लगाया कि रेलवे अदालत और कानून की अनदेखी कर अवैध तरीके से हॉकर्स को हटाने की कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है।

लाठीचार्ज का आरोप, कई लोग घायल

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया है। इस दौरान रंगकर्मी जयराज भट्टाचार्य सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है। बताया गया है कि जयराज के सिर में गंभीर चोट लगी है।


SCROLL FOR NEXT