Home slider

कॉलेज में बुर्का विवाद पर बीजेपी की ‘गांधीगिरी’, समर्थक ने थाने जाकर मांगी माफी


हावड़ा : कॉलेज में बुर्का पहनकर आने को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा समर्थक ने आखिरकार अपनी गलती स्वीकार कर ली। हावड़ा के डोमजुड़ स्थित आजाद हिंद कॉलेज के बाहर कथित तौर पर बुर्का पहनकर आने पर रोक लगाने जैसी धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में काफी हंगामा मच गया था। अब इस मामले में भाजपा की ओर से सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी युवक ने थाने जाकर माफी मांगी है। जानकारी के अनुसार, राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद डोमजुड़ के आजाद हिंद कॉलेज के बाहर कुछ लोग जमा हुए थे। आरोप है कि उसी दौरान एक भाजपा समर्थक ने कॉलेज में बुर्का पहनकर आने को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रिया शुरू हो गई। भाजपा नेतृत्व ने साफ कहा कि इस तरह की टिप्पणी किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। वहीं भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी घटना की कड़ी निंदा की। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी युवक ने थाने पहुंचकर अपनी गलती मानी और माफी मांगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT