Home slider

मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत: आज से ब्लू और ग्रीन लाइन पर बढ़ेंगी सेवाएं

रात तक चलेगी मेट्रोप्रायोगिक आधार पर बढ़ेगा परिचालन समय सप्ताह के सभी दिनों में अधिक ट्रेनें चलाने का फैसला

कोलकाता : कोलकाता मेट्रो रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 27 जुलाई 2026 से ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन पर ट्रेन सेवाओं की संख्या बढ़ाने तथा परिचालन समय का विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था फिलहाल प्रायोगिक (एक्सपेरिमेंटल) आधार पर लागू की जाएगी। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि इससे यात्रियों को सुबह जल्दी और देर रात बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। नई समय-सारिणी के अनुसार, सोमवार से शनिवार तक ब्लू लाइन पर पहली मेट्रो सुबह 6 बजे दक्षिणेश्वर और शहीद खुदीराम स्टेशनों से चलेगी। वहीं ग्रीन लाइन पर पहली सेवा सुबह 6 बजे हावड़ा मैदान से साल्टलेक सेक्टर-5 के लिए शुरू होगी। रात की अंतिम सेवाओं का समय भी बढ़ा दिया गया है। ब्लू लाइन पर अंतिम मेट्रो विभिन्न टर्मिनल स्टेशनों से रात लगभग 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। वहीं ग्रीन लाइन पर हावड़ा मैदान और साल्टलेक सेक्टर-5 के बीच अंतिम सेवा रात 10:30 बजे संचालित होगी। रविवार को ब्लू लाइन पर पहली मेट्रो सुबह 9 बजे चलेगी, जबकि ग्रीन लाइन पर भी पहली सेवा सुबह 9 बजे से शुरू होगी। दोनों लाइनों पर अंतिम मेट्रो रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी, जिससे छुट्टी के दिन भी यात्रियों को देर रात तक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

इतनी बढ़ेगी ट्रेन सेवाओं की संख्या

ब्लू लाइन : सोमवार से शुक्रवार: 260 के स्थान पर 272 ट्रेन सेवाएं

शनिवार: 246 के स्थान पर 258 सेवाएं

रविवार: 152 के स्थान पर 158 सेवाएं

ग्रीन लाइन : सोमवार से शुक्रवार: 228 के स्थान पर 236 सेवाएं

शनिवार: 204 के स्थान पर 212 सेवाएं

रविवार: 108 के स्थान पर 111 सेवाएं

मेट्रो रेलवे के अनुसार, इन अतिरिक्त सेवाओं का उद्देश्य सप्ताह के कार्यदिवसों और शनिवार को सुबह जल्दी यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना तथा सभी दिनों में देर रात तक मेट्रो सेवा देकर आवागमन को और अधिक सुविधाजनक बनाना है।

SCROLL FOR NEXT