Home slider

नए संसद भवन में AC से बीमार हुए कम से कम 50 सांसद !

It Department

नई दिल्ली : कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है, 'पुराने संसद भवन में जो खुलापन था, वह अधिक वैज्ञानिक, अधिक व्यावहारिक और स्वास्थ्य के लिए अच्छा था। इसे बनाने में जल्दबाजी की गई थी।' देश को नया संसद भवन मिल चुका है। महिला आरक्षण बिल भी पास किया जा चुका है। हालांकि नए संसद भवन से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि नए संसद भवन को मोदी मल्टीप्लेक्स या मोदी मैरियट कहा जाना चाहिए। अब एक और कांग्रेस सांसद ने नए सांसद भवन की खामियां गिनवाई हैं।

नए संसद भवन पर क्या बोले कांग्रेस सांसद?
कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है, "भारत जैसे देश में संसद भवन को पूरी तरह से एयर कंडीशन करना अवैज्ञानिक और अव्यावहारिक है। पुरानी संसद में एक लॉबी, एक सेंट्रल हॉल था…नए भवन में एयर सर्कुलेशन दोष है। 13 घंटे में , मैं वहां मौजूद था, माहौल दमघोंटू था।" उन्होंने यह भी कहा, "कुर्सी और डेस्क के बीच काफी दूरी है, बैक सपोर्ट आरामदायक नहीं है। मोदी जी अमेरिका से कुछ ज्यादा ही प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने इसे 7-सितारा होटल जैसा बना दिया है। पुराने संसद भवन में जो खुलापन था, वह अधिक वैज्ञानिक, अधिक व्यावहारिक और स्वास्थ्य के लिए अच्छा था। इसे बनाने में जल्दबाजी की गई थी। मैं लगभग 50 सांसदों को जानता हूं जो वहां के एयर कंडीशनिंग के कारण बीमार हैं।"

SCROLL FOR NEXT