Home slider

प्रकाश पारख एंड संस और प्रेम मिलन कोलकाता की पहल

कोलकाता : प्रकाश पारख एंड संस और प्रेम मिलन कोलकाता पहल पर बड़ाबाजार स्थित प्रेम मिलन कार्यालय में एसआईसीएस प्रणाली से 115 लोगों का निःशुल्क चक्षु ऑपरेशन किया गया। मंच पर उपस्थित लोगों में प्रेम मिलन कोलकाता के वाइस प्रेसिडेंट बिमल चंद जैन, प्रेम मिलन कोलकाता के चेयरमैन चंद्रकांत सराफ, प्रकाश पारख, रोहित पारख, मोहित पारख, रेणु सिंह से उपस्थित थे। प्रकाश पारख चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रकाश पारख ने कहा कि आंखों की चिकित्सा के लिए मदद चाहिए तो चलो प्रेम मिलन तो है ही। बिमल चंद जैन ने कहा कि संस्था के विभिन्न पदाधिकारियों व डॉक्टरों, खासकर डॉ. रेनू का नाम लिया, जो संस्था से शुरू से जुड़ी हुई हैं। चंद्रकांत सराफ ने कहा कि इतने सारे रोगी प्रेम मिलन कोलकाता में आते हैं कि यह पूरे महानगर की एक ऐसी संस्था बन गई है, जो निस्वार्थ भाव से सेवा कर रही है। डॉ रेनू सिंह ने कहा प्रेम मिलन में 115 नेत्र ऑपरेशन एसआईसीएस प्रणाली द्वारा किये गये। प्रेम मिलन 41 हजार से ज्यादा आपरेशन का कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। जॉइंट सेक्रेटरी विकास सराफ ने कहा कि बहुत भाग्यशाली हैं हमारी 6 सेंटर है वहां से पेशेंट हमारे यहां आते हैं और उनका इलाज हम निःशुल्क करते हैं। ऑपरेशन डॉ. शुभ्रो घोषाल और सुप्रतिम विश्वास ने किये और डॉक्टर रेनू सिंह और प्रसनजीत सेन का सहयोग रहा। प्रेम मिलन के कार्यकर्ता दिलीप सराफ, धर्मेन्द्र राउत, आकाश सिंह, कल्याण घोष का सहयोग रहा।

SCROLL FOR NEXT