कोलकाता : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार बेहाला महिला मंडल ने आरोगम प्रोजेक्ट के तहत वर्ल्ड कैंसर डे पर सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस हेतु फ्री पैप स्मियर टेस्ट करवाया। सरोज गुप्ता कैंसर सेंटर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, ग्रीनफील्ड सिटी, सेठी डायग्नोस्टिक सेंटर और चिकित्सा सेंटर में कुल 134 बहनों के टेस्ट करवाया। मुख्य अतिथि दक्षिण कोलकाता माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष सुमन कोठारी, सोशल एक्टिविस्ट अशोक केडिया और रमेश चौधरी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अध्यक्ष महिमा कोठारी और मंत्री विजयलक्ष्मी बैद एवं पूरी टीम के अथक प्रयास ने कार्यक्रम को सफल बनाया।