कोलकाता : श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स द्वारा हिन्दी भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘अभिव्यक्ति’- अखिल भारतीय हिन्दी काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता न केवल हिन्दी साहित्य प्रेमियों के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करेगी, बल्कि देशभर के कवियों को अपनी रचनात्मकता व्यक्त करने का भी शानदार अवसर प्रदान करेगी।
5 मिनट के वीडियो में रिकॉर्ड कर सकते हैं कविता
इस प्रतियोगिता का प्रमुख आकर्षण है कि प्रतिभागी अपनी कविता को 5 मिनट तक के वीडियो प्रारूप में रिकॉर्ड कर भेज सकते हैं। प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप चुनी गई शीर्ष 100 कविताओं का प्रसारण हिन्दी दिवस (14 सितम्बर 2025) के दिन किया जाएगा। इन कविताओं का निरंतर प्रसारण कम से कम 5 घंटे तक किया जाएगा, जो एक अद्वितीय सांस्कृतिक आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। केवल मौलिक हिन्दी कविताओं को स्वीकार किया जाएगा। किसी भी प्रकार की राजनीतिक, साम्प्रदायिक टिप्पणी या अशोभनीय शब्दों का प्रयोग मना है। कविता का वीडियो आधिकारिक लिंक के माध्यम से अपलोड करना होगा। कविता की अधिकतम अवधि 5 मिनट तक होनी चाहिए।
प्रतियोगिता में विजेताओं को निम्नलिखित पुरस्कार दिए जाएंगे
प्रथम पुरस्कार: 1,00,000 रु.
द्वितीय पुरस्कार: 50,000 रु.
तृतीय पुरस्कार: 25,000 रु.
अंतिम तिथि: कविता भेजने की अंतिम तिथि 07 सितम्बर 2025 है।
प्रतियोगिता के परिणाम में आयोजक समिति का निर्णय अंतिम और मान्य होगा। इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी कवियों को अपनी रचनात्मकता और शब्दों के माध्यम से अपनी आवाज़ देशभर में पहुंचाने का अनूठा अवसर मिलेगा।