Home slider

एलियन हीरलूम होम्स: कोलकाता में बुटीक लिविंग का नया अध्याय

250 वर्षों की विरासत के साथ सावनसुखा ग्रुप की प्रीमियम पेशकश

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : महानगर के प्रतिष्ठित लिटिल रसेल स्ट्रीट पर सावनसुखा ग्रुप ने अपने नए आवासीय प्रोजेक्ट ‘एलियन हीरलूम होम्स’ का शुभारंभ किया है। 250 वर्षों से अधिक की विरासत और गुणवत्ता के लिए पहचाने जाने वाले इस समूह ने इस परियोजना के माध्यम से ‘बुटीक लिविंग’ की अवधारणा को एक नई पहचान देने का प्रयास किया है।

नाम में ही है शक्ति और विरासत का प्रतीक : ‘एलियन’ नाम ‘एलीफेंट’ (हाथी) और ‘लायन’ (सिंह) का संयोजन है, जो शक्ति, बुद्धिमत्ता, समृद्धि और नेतृत्व का प्रतीक है। हिंदू दर्शन के गजकेसरी भाव से प्रेरित यह नाम परियोजना की अवधारणा को दर्शाता है—ऐसे घर, जिन्हें केवल खरीदा नहीं जाता, बल्कि पीढ़ियों तक संजोया और विरासत में दिया जाता है।

कोलकाता की विरासत से प्रेरित अवधारणा : एलियन हीरलूम होम्स की प्रेरणा कोलकाता की ऐतिहासिक और भव्य स्थापत्य परंपरा से ली गई है। समूह का उद्देश्य ऐसे आवास तैयार करना है, जो समय की कसौटी पर खरे उतरें और आने वाली पीढ़ियां भी उन्हें गर्व के साथ देखें। तेज रफ्तार और बहुमंजिला विकास के दौर में यह परियोजना विशिष्टता और सीमित निवास की अवधारणा को प्राथमिकता देती है।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं : एलियन हीरलूम होम्स में कुल 11 चुनिंदा परिवारों के लिए आवास की व्यवस्था की गई है। परियोजना में विशेष रूप से बेहतर मेटल और उच्च स्तरीय निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी गुणवत्ता और स्थायित्व सुनिश्चित हो सके। इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

* प्रतिष्ठित लिटिल रसेल स्ट्रीट पर प्राइम लोकेशन

* विशिष्ट वास्तुशिल्पीय डिजाइन

* केवल 11 परिवारों के लिए एक्सक्लूसिव प्रोजेक्ट

* प्रत्येक फ्लोर पर एक ही अपार्टमेंट, पूर्ण प्राइवेसी

* सुंदर जेन टैरेस

* आधुनिक फिटनेस सेंटर

* एक्सक्लूसिव बिजनेस लाउंज

* सॉना एवं स्पा सुविधा

* 100 प्रतिशत वास्तु-अनुरूप नियोजन

घर जो विरासत बनें : सावनसुखा ग्रुप के निदेशक सिद्धार्थ सावनसुखा ने कहा, कोलकाता अपनी भव्य विरासत इमारतों के लिए जाना जाता है। हमने एलियन के माध्यम से ऐसा आवास बनाने की कोशिश की है, जिसे भविष्य की पीढ़ियां भी गर्व के साथ देखें। आज के लग्जरी बाजार में जहां अधिकांश अपार्टमेंट एक जैसे दिखते हैं, एलियन एक ताजा सोच का प्रतीक है। यह घर भविष्य की विरासत बनने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि ज्वेलर भी एक डिजाइनर होता है। जिस प्रकार वह उत्कृष्ट आभूषण तैयार कर सकता है, उसी तरह भवन निर्माण में भी रचनात्मकता और सौंदर्य का समावेश किया जा सकता है। सावनसुखा परिवार 250 वर्षों से आठ पीढ़ियों तक बेहतरीन ज्वेलरी निर्माण करता आया है और अब उसी विरासत को रियल एस्टेट में भी आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फ्लोर पर एक ही फ्लैट होने से निवासियों को पूर्ण गोपनीयता मिलेगी और वे अपने परिवार के साथ आरामदायक जीवन का आनंद ले सकेंगे।

विश्वास और गुणवत्ता हमारी नींव : सावनसुखा ग्रुप के चेयरमैन रूपचंद सावनसुखा ने कहा, कि 250 वर्षों से हमारी विरासत गुणवत्ता, विश्वास और कालातीत डिजाइन पर आधारित रही है। एलियन उसी प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। एक सच्ची विरासत केवल भावनात्मक ही नहीं, बल्कि भौतिक मूल्य भी संजोकर रखती है—और एलियन की नींव इसी सोच पर रखी गई है।

SCROLL FOR NEXT