कोलकाता : रविवार को विन पेन प्रा. लि. और बड़ा बाजार के प्रेम मिलन, कोलकाता की ओर से प्रेम मिलन परिसर में 71 लोगों का फेको प्रणाली से निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नरेश जालान और उनकी माता संतोष देवी जालान द्वारा दीप जलाया गया। सरोज जालान, कुसुम चौधरी, नकुल जालान, नरेश जालान, संतोष देवी जालान, अर्चिशा जालान, चंद्रकांत सराफ भी थे। 53 रोगी गोविंद राम गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से भेजे गये थे और बाकी 18 कोलकाता के आसपास के इलाकों से थे। डॉ, रेनू सिंह ने फेको पद्धति से आपरेशन की उपयोगिता के बारे में बताया। डॉक्टर शुभ्रो घोषाल और सुप्रतिम विश्वास ने ये आपरेशन किये और इसमें डॉ. रेनू सिंह और प्रसनजीत सेन का सहयोग रहा। विन पेन के मालिक नरेश जालान ने कहा कि नेत्रदान को महादान कहा गया है। चंद्रकांत सराफ ने कहा कि प्रेम मिलन के माध्यम से नरेश जालान साल में 2 से 4 बार नेत्र आपरेशन करवाते हैं। प्रेम मिलन के कार्यकर्ता कृष्ण कुमार मूंधडा, धर्मेंद्र राऊत, दिलीप सराफ, महेंद्र टिबड़ेवाल, नीतीश चौधरी, कल्याण घोष, समरेश दा, आकाश सिंह का भी सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन दिलीप सराफ ने किया।