कडप्पा में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता 
Home slider

कोलकाता के निजी अस्पताल में 10 वर्षीय बच्चा कोविड पॉजिटिव भर्ती!

फिर बढ़ी कोरोना की चिंता

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: देश के कई राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के नए मामले सामने आने के बीच बंगाल में भी कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दी है। दक्षिण कोलकाता के गड़िया निवासी 10 वर्षीय एक बच्चे के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बच्चे को तेज बुखार, सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों को कोविड संक्रमण की आशंका होने पर उसका स्वैब परीक्षण कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद बच्चे को अस्पताल के आईसीयू स्थित आइसोलेशन यूनिट में स्थानांतरित कर दिया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. साहेली दासगुप्ता ने बताया कि बच्चा पिछले तीन-चार दिनों से बुखार, सर्दी और खांसी से पीड़ित था। एक्स-रे जांच में उसके दाहिने फेफड़े में निमोनिया के लक्षण पाए गए हैं। चूंकि कोविड एक वायरल संक्रमण है, इसलिए उसे एंटीबायोटिक के बजाय नेब्युलाइजेशन और अन्य आवश्यक मेडिकल सपोर्ट दिया जा रहा है। एहतियात के तौर पर बच्चे की मां को भी आइसोलेशन में रखा गया है और उनका भी कोविड टेस्ट कराने की तैयारी है। डॉक्टरों ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। उनका कहना है कि इस समय बच्चों में बुखार और सर्दी-खांसी के मामले सामान्य हैं। फिलहाल किसी बड़ी कोविड लहर की आशंका नहीं है।

SCROLL FOR NEXT