अपने म्यूजिक लेबल औमरा के लांच के मौके पर गीतकार समीर अंजान व अन्य कलाकार लिपिका
मनोरंजन

प्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान ने लॉन्च किया अपना नया म्यूज़िक लेबल औमोरा !

साजिद अली खान ने जताई AI के बढ़ते प्रभाव पर चिंता !

भारतीय संगीत जगत में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जब दिग्गज गीतकार समीर अंजान के नए म्यूज़िक लेबल औमोरा की शुरुवात की हैं और इस खूबसूरत सफर में उनका साथ दे रहे हैं समायरा क्रेअशन्स ,जो समीर जी इस अनोखे सपने को एक नई पंख देंगे। इस खास मौके पर संगीत जगत की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें ममता शर्मा,कुणाल गांजावाला और सुखविंदर सिंह जैसे लोकप्रिय गायक शामिल थे।

इस अवसर पर साजिद अली खान ने संगीत इंडस्ट्री में बदलते परिदृश्य पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज सफलता के साथ भूमिकाएं भी बदल रही हैं, जहां नए कलाकार कभी-कभी अनुभवी कलाकारों को ही परखने लगते हैं। उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है जैसे कुछ लोग इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रहे हैं या खुद को नई प्रतिभा साबित करना चाहते हैं। जिन कलाकारों ने इन्हीं दिग्गजों से सीखा, वही अब उन्हें जज करने लगे हैं। असली प्रतिभा लगातार विकसित होती रहती है और सम्मान दोनों तरफ से होना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि आज के दौर में AI और शॉर्टकट्स का बढ़ता प्रभाव कलाकारों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है, जिससे कई कलाकार खुद को कमतर महसूस करने लगते हैं। इस मंच के माध्यम से अनुभवी कलाकारों को फिर से उनका स्थान दिलाने और उनके अनुभव को साझा करने का प्रयास किया जा रहा है।

समीर अंजान के साथ इस नए लेबल में जुड़ने पर साजिद ने कहा,“जब समीर भाई ने यह कदम उठाया, तो मुझे लगा कि लोगों ने उन्हें थोड़ा देर से पहचाना, लेकिन आखिरकार उनकी काबिलियत को सम्मान मिला - देर आए, दुरुस्त आए। यह बहुत खुशी की बात है कि समीर जी ने यह प्लेटफॉर्म शुरू किया है। हम उनके हर विज़न को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। मैं अपने भाई वाजिद के सपनों को आगे बढ़ाते हुए नए कलाकारों को मार्गदर्शन देना चाहता हूं, ताकि AI के इस दौर में भी उनकी रचनात्मकता बनी रहे और आगे बढ़े। आलोचना जरूरी है, लेकिन परंपराओं और अनुभवी कलाकारों के प्रति सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए।”

वहीं समीर अंजान ने यह भी बताया कि इस नए म्यूज़िक लेबल के लिए जल्द ही कुणाल गांजावाला और सुखविंदर सिंह अपनी आवाज़ देंगे।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरा एक पसंदीदा गीत, जो सलमान खान का भी पसंदीदा है - ‘दिल कह रहा हैं, तेरी धड़कनो को छू लू - इसे एक बार फिर कुणाल गांजावाला अपनी आवाज़ में गाएंगे।” सुखविंदर सिंह के बारे में उन्होंने हंसते हुए कहा, “उन्हें गाना गवाना आसान नहीं होता, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वो मेरे लिए जरूर गाएंगे।”

यह नया म्यूज़िक लेबल न केवल नए कलाकारों को मंच देगा, बल्कि अनुभवी कलाकारों के अनुभव और परंपरा को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा - खासकर ऐसे समय में, जब AI संगीत की दुनिया को तेजी से बदल रहा है।

SCROLL FOR NEXT