बेहद कम लोग जानते हैं कि आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले की बेटी जनाई भोसले हैं। दादी की तरह वह सिंगिंग में हाथ आजमा चुकी हैं, वहीं अब द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज से फिल्म डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 194K फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए वह अपडेट शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने 'कहंदी है ' गाने को फैंस के साथ शेयर किया था, जिसे काफी पसंद किया गया है।
मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोंसले को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गायिका की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पोती जनाई भोंसले ने बताया कि उनकी दादी को बहुत ज्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बताते हुए कि इलाज अभी चल रहा है, जनाई ने इस दौरान निजता बनाए रखने की गुजारिश की। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आशा भोंसले के साथ एक फोटो शेयर करते हुए जनाई ने पोस्ट शेयर किया और दादी का हेल्थ अपडेट शेयर किया।
इस क्रिकेटर से है खास रिश्ता
जनाई भोंसले अपने 23वें बर्थडे पर खूब चर्चा में रही थीं । दरअसल, उनकी बर्थडे पार्टी में क्रिकेटर मोहम्मद सिराज शामिल हुए थे, जिनके साथ उनकी खूब तस्वीरें वायरल हुईं । वहीं दोनों के डेटिंग की खबरें वायरल हुईं, लेकिन जनाई और मोहम्मद सिराज ने इन खबरों को साफ करते हुए बताया कि वह एक-दूसरे को भाई-बहन मानते हैं। जनाई ने इंस्टाग्राम पर सिराज के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरे प्यारे भाई । जबकि क्रिकेटर ने भी सोशल मीडिया पर फोटो रिशेयर करते हुए लिखा, 'मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं। बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं । जैसे है चांद सितारों में, मेरी बहना है एक हजारों में ।' यह पोस्ट खूब वायरल हुआ था ।