संगीत जगत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है। अपनी जादुई आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोंसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र आनंद भोंसले, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार और अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने की है। इस खबर के आते ही न केवल बॉलीवुड, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
लता दीदी और आशा ताई : विदाई का वह अद्भुत संयोग
आशा जी के निधन के साथ ही एक ऐसा संयोग सामने आया है जिसने सभी को भावुक कर दिया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इन दोनों बहनों के जाने के बीच एक गहरा जुड़ाव है:
अस्पताल की संयोगवश घटना जिस तरह स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी, आशा जी का निधन भी उसी अस्पताल में हुआ।
दोनों महान बहनों की देखभाल और अंतिम समय में इलाज करने वाले डॉक्टर भी एक ही थे- डॉ. प्रतीत समदानी।