नई दिल्ली – नताशा स्टेनकोविक अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। पहले उन्होंने अली गोनी को डेट किया था और फिर हार्दिक पांड्या से शादी की थी। हार्दिक और नताश का एक बेटा भी है। जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है। हालांकि, कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया। हार्दिक से तलाक की घोषणा करने से पहले, नताशा अपने होमटाउन विदेश चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने तलाक की जानकारी दी थी। लेकिन अब वह इंडिया में ही रह रही हैं। नताशा अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। इन सब के बीच उनकी अफेयर की खबरें भी सामने आ रही हैं। उनका नाम अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। वर्ष 2024 की दिवाली पार्टी में भी दोनों साथ दिखे थे। सोशल मीडिया पर भी वे एक-दूसरे के साथ अपनी फोटोज शेयर करते हैं। हालांकि, दोनों ने इस रिश्ते को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। पहले अलेक्जेंडर का नाम दिशा पाटनी के साथ भी जुड़ा था। हाल ही में, अलेक्जेंडर ने नताशा के साथ जिम से वीडियो और फोटोज शेयर किए। वीडियों में उन्होंने नताशा को अच्छा दोस्त बताया।