मंच पर कदम रखते ही छात्रों ने माहौल में भर दी ऊर्जा, एक ऐसा पल, जहां हर सुर और हर भाव अपने शिक्षकों के नाम था। DPS Joka
मनोरंजन

शिक्षक दिवस पर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जताया शिक्षकों के प्रति सम्मान

दिल्ली पब्लिक स्कूल, जोका में ‘Reverenza 2026’ का आयोजन

Tanisha Hirawat

कोलकाता : शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, जोका में विद्यार्थियों की ओर से ‘Reverenza 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। 3 सितंबर को हुए समारोह में छात्रों ने गीत, संगीत, नृत्य और नाटक के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की टेक टीम की ओर से तैयार वीडियो के प्रदर्शन के साथ हुई। इसके बाद प्रधानाचार्या ऋतुपर्णा चटर्जी, हेड मास्टर राजीव भट्टाचार्य और कोऑर्डिनेटर्स ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।

क्विज और गतिविधियों ने बढ़ाया उत्साह

समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ‘Retro Rewind’ क्विज और ‘Role Reversal’ जैसी गतिविधियों ने कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग जोड़ा। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

SCROLL FOR NEXT