प्रयागराज - वर्ष 2022 में आई फिल्म वध एक अनोखी थ्रिलर थी। इस फिल्म ने अपनी कहानी और संजय मिश्रा व नीना गुप्ता की परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांधकर रखा था। अब इस फिल्म के सीक्वल 'वध-2' की घोषणा कर दी है। यह दोनों कलाकर एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। फिल्म की घोषणा के साथ स्टारकास्ट प्रयागराज पहुंच गई है।
संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू और प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। फिल्म की सफलता के लिए सभी ने संगम घाट पर पवित्र स्नान किया। इसके बाद सभी ने अक्षय वट मंदिर जाकर पूजा अर्चना की।
दोनों कलाकारों का ससादगी भरा रूप देखने को मिला
महाकुंभ में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। दोनों की सादगी पर फैंस का दिल आ गया। वध 2 का निर्देंशन जसपाल सिंह कर रहे हैैं। इस वक्त फिल्म की शूटिंग भोपाल, मुंबई और मनाली में चल रही है। आपको बता दें कि वध शबद खुद में हिंदू पुराणों की उस भावना को समाहित करता है जिसमें देवता राक्षसों को हराते हैं। यह शब्द बुराई का सही तरीके से अंत दर्शाता है, न कि हत्या।