फिल्म निर्माता पहलाज नहिलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन 
मनोरंजन

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

‘आंखें’, ‘इल्जाम’ और ‘अंदाज़’ जैसी हिट फिल्मों के निर्माता रहे निहलानी ने 2015-17 के बीच CBFC चेयरमैन के रूप में भी काम किया, उनके कई सेंसर फैसले उस दौर में बहस का केंद्र बने

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और पूर्व CBFC चेयरमैन Pahlaj Nihalani का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार, उन्हें बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

व्यावसायिक फिल्मों के जरिए बनाई पहचान

पहलाज निहलानी हिंदी सिनेमा के उन निर्माताओं में शामिल थे, जिन्होंने कई दशकों तक व्यावसायिक फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई। उन्होंने बतौर निर्माता कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया, जिनमें Aankhen, Andaaz, Talaash, Rangeela Raja और Julie 2 शामिल हैं।

पहली फिल्म थी हथकड़ी

उनका फिल्मी करियर 1980 के दशक में शुरू हुआ था। उनकी पहली फिल्म Hathkadi (1982) थी, जिसके बाद उन्होंने Aandhi-Toofan (1985) और Ilzaam (1986) जैसी फिल्मों का निर्माण किया। खास बात यह है कि फिल्म ‘इल्जाम’ से अभिनेता Govinda ने अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसने बाद में उन्हें बॉलीवुड के बड़े सितारों में शामिल कर दिया।

2015 से 2017 तक रहे CBFC के चेयरमैन

निहलानी ने 2015 से 2017 तक Central Board of Film Certification (CBFC) के चेयरमैन के रूप में भी कार्य किया। उनका कार्यकाल कई बार फिल्मों की सेंसरशिप और सर्टिफिकेशन फैसलों को लेकर चर्चा में रहा। इसी दौरान उनके कई निर्णयों पर फिल्म इंडस्ट्री में बहस भी देखने को मिली।

उनके निधन से भारतीय सिनेमा को एक ऐसे निर्माता का नुकसान हुआ है, जिनका योगदान दशकों तक फैला रहा और जिन्होंने व्यावसायिक हिंदी फिल्मों के एक दौर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई।

SCROLL FOR NEXT