मनोरंजन

Jaane Jaan Review: करीना कपूर की OTT पर पहली फिल्म हुई रिलीज, जानिए इसके पीछे की कहानी

Web7

नई दिल्ली: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर खान की नई फिल्म 'जाने जान' आज रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है। इस फिल्म में वह एक सिंगल मदर का रोल निभा रही हैं। इसमें करीना बेटी के साथ पहाड़ी इलाके में रहती है। एक मर्डर होने के बाद वो पुलिस जांच के दायरे में आ जाती है। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। फिल्म में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी हैं। जानिए फिल्म का रिव्यू।

'माया डिसूजा' बनी हैं करीना कपूर

फिल्म में मां का रोल कर रही करीना का नाम माया डिसूजा है। माया और उनकी बेटी को मर्डर केस में उलझा हुआ दिखाया गया है। फिल्म में माया के पति का नाम अजीत म्हात्रे दिखाया है। एक्टर सौरभ सचदेवा ने इस रोल को निभाया है।

पति की मौत की जांच करती है पुलिस

फिल्म में माया के पड़ोसी के बारे में दिखाया गया है। उसका नाम नरेन है। जो कि पेशे से एक टीचर है। इस रोल को जयदीप अहलावत ने निभाया है। माया के पति की मौत की जांच पुलिस करती है। इसमें पुलिस अधिकारी बने हैं विजय वर्मा। मर्डर मिस्ट्री की पड़ताल में अधिकारी लगे रहते हैं। उसी समय माया का पड़ोसी उनकी नरेन उनकी मदद करने आता है।

'जाने जान' फिल्म के ट्रेलर में माया सस्पेक्ट लगती है। इसमें कई तरह के सस्पेंस के साथ थ्रिलर औऱ रोमांटिक एंगल भी दिखाया गया है। फिल्म में मोड़ तब आता है जब नरेन और पुलिस अधिकारी करण पुराने दोस्त निकलते हैं। कलिंगपोंग के कुछ खूबसूरत दृश्यों के साथ वहां की जीवनशैली की छोटी सी झलक देने की कोशिश सिनेमेटोग्राफी के जरिए हुई है।

यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्‍म जाने जां वर्ष 2005 में आई कीगो हिगाशिनो द्वारा लिखित मशहूर जापानी किताब 'द डिवोशन आफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है।

SCROLL FOR NEXT