मनोरंजन

Cold Play ने मचाया भारत में धमाल, तोड़ा Diljit Dosanjh का रिकाॅर्ड

भारत में कोल्डप्ले का धमाकेदार शो, लाखों प्रशंसकों ने मिलकर मनाया संगीत का जश्न

Rohit Singh

नई दिल्ली - गणतंत्र दिवस पर कोल्डप्ले के अहमदाबाद कॉन्सर्ट ने 1.34 लाख लोगों की उपस्थिति के साथ भारत के अब तक के सबसे बड़े कॉन्सर्ट का नया रिकॉर्ड बनाया। ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले ने मुंबई और अहमदाबाद में अपने पांच कार्यक्रमों के साथ न केवल पूरे भारत में प्रशंसकों को मनोरंजन दिया है, बल्कि इस प्रक्रिया में एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज किया है।

27 जनवरी सोमवार को, बैंड ने एक्स पर साझा किया कि भारत में रविवार रात को अहमदाबाद में आयोजित उनके अंतिम संगीत कार्यक्रम में 1,34,000 लोगों ने लाइव भाग लिया। यह इसे भारत में अब तक का सबसे बड़ा संगीत कार्यक्रम बनाता है। कोल्डप्ले ने अपने प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन के नेतृत्व में अपने म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर के तहत भारत में पांच शो किए। पहले तीन कार्यक्रम मुंबई में हुए थे। वहीं उसके बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बैक-टू-बैक दो शो हुए।

बैंड ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

बैंड के ट्वीट के अनुसार, रविवार को उपस्थिति 1.34 लाख थी। यह पहला अवसर है जब भारत में किसी संगीत कार्यक्रम में एक लाख से अधिक की भीड़ देखी गई है। इससे पहले, भारत में सबसे बड़े संगीत कार्यक्रम गायक दिलजीत दोसांझ और जस्टिन बीबर के थे, जिनमें 50,000 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। इसके पहले यो यो हनी सिंह ने 2020 में हल्दिया में एक शो किया था। शो के बाद उन्होंने दावा किया था कि उस कार्यक्रम ने 2 लाख लोगों की भीड़ को आकर्षित किया लेकिन इस दावे की कभी भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई।

कैसे कोल्डप्ले ने जोड़े इतने प्रशंसक

भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में दो शो आयोजित करने से कोल्डप्ले को बड़ी भीड़ आकर्षित करने में मदद मिली। नरेंद्र मोदी स्टेडियम के स्टैंड में एक लाख से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता है। कार्यक्रम के दौरान प्रशंसक मैदान पर भी थे, जो कि क्रिकेट खेल के दौरान संभव नहीं है। इस वजह से कॉन्सर्ट में लग भग 1.4 लाख लोगों की भीड़ देखी गई। कोल्डप्ले का अहमदाबाद कॉन्सर्ट, कोल्डप्ले के म्यूज़िक ऑफ़ द स्फ़ेयर्स वर्ल्ड टूर का हिस्सा था।

भारत में इसे डिज़्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया गया। यह कार्यक्रम ज़बरदस्त सफल रहा। श्रेया घोषाल, सुहाना खान, नव्या नंदा नवेली, काजल अग्रवाल और अन्य हस्तियों को शो का आनंद लेते देखा गया। वहीं दूसरी तरफ क्रिकेटर जसप्रित बुमरा भी अहमदाबाद के शो में उपस्थित थे। इस दौरान क्रिस मार्टिन ने जसप्रित बुमराह को एक गाना भी समर्पित किया।

SCROLL FOR NEXT