मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज यानी बुधवार(27 दिसंबर) को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान के लिए 2023 कुछ खास नहीं रहा मगर साल 2024 में एक बार फिर दबंग खान पर बड़े-बड़े मेकर्स दांव खेलने वाले है। बीती रात सलमान ने अपनी फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस दौरान उन्होंने भांजी आयत खान के साथ केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
सलमान खान के परिवार के लिए 27 दिसंबर बेहद खास होता है। इस दिन सलमान के साथ उनकी भांजी आयत खान का भी जन्मदिन है। ऐसे में सलमान खान हर साल अपनी भांजी के साथ परिवार वालों की मौजूदगी में बडे़ ही धमूधाम से अपना बर्थडे मनाते हैं। इस बार भी सलमान खान ने कुछ ऐसा ही किया। सलमान और आयत के बर्थडे सेलिब्रशन की झलकियां सामने आई हैं, जिसमें सलमान खान आयत के साथ थ्री-टियर केक कट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर भाईजान ने ब्लैक शर्ट और मैचिंग जैकेट कैरी की हुई है, वहीं आयत रेड कलर की ड्रेस में बेहद ही क्यूट नजर आ रही हैं।
वहीं इस बर्थडे सेलिब्रेशन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान आयत के लिए बर्थडे सॉन्ग गाते हुए दिख रहे हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो में घर के सभी सदस्य बेहद खुश नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है जैसे वे कोई त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हों।
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान को आखरी बार 'टाइगर 3' में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल तो नहीं दिखा पाई पर उनके फैंस को फिल्म पसंद आई थी। इसके आलावा एक्टर इन दिनों बिग बॉस का 17वां सीजन होस्ट करने में व्यस्त हैं।