ऋत्विक धनजानी 
मनोरंजन

रियलिटी टीवी प्रसिद्धि और पैसा प्रदान करता है : अभिनेता ऋत्विक धनजानी

Om Prakash Mishra

मुंबई : टीवी कलाकार ऋत्विक धनजानी का कहना है कि रियलिटी शो कलाकारों को तुरंत पहचान, प्रसिद्धि और पैसा दिलाते हैं।

धनजानी ‘नच बलिये 6’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ जैसे शो में बतौर प्रतियोगी हिस्सा ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘सुपर डांसर’, ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़’ और ‘झलक दिखला जा 11’ जैसे शो की मेजबानी भी की है। अभिनेता (37) अब ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में प्रतियोगी के रूप में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वह इस शो के छठे और दसवें सीजन में भी हिस्सा ले चुके हैं।

यह अनुभव किसी बच्चे के कैंडी की दुकान या थीम पार्क में जाने जैसा है

धनजानी ने एक साक्षात्कार में कहा, "रियलिटी टीवी आपको पहचान, पैसा और प्रसिद्धि देता है। लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो आपको रोमांच, चुनौती और उत्साह का अनुभव भी कराते हैं।" उन्होंने कहा कि यह अनुभव किसी बच्चे के कैंडी की दुकान या थीम पार्क में जाने जैसा है। जब वह यह शो करते हैं तो उन्हें वैसा ही उत्साह महसूस होता है। उन्होंने कहा कि शायद यही वजह है कि वह तीसरी बार इस शो में हिस्सा लेने के लिए राजी हुए। धनजानी ने कहा कि फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की मेजबानी में इस शो के नए सीजन ने उनके भीतर की प्रतिस्पर्धी भावना को फिर से जगा दिया है।

"...इससे यह अहसास हुआ कि जीवन में आप चाहे किसी भी मुकाम पर हों, लगातार प्रयास करते रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए। इस सीजन में मैंने यही किया है।"

उन्होंने कहा, "जब मैंने अविनाश (मिश्रा), फरहाना (भट्ट) जैसे सह-प्रतियोगियों को शानदार प्रदर्शन करते देखा तो इस सीजन के साथ एक नया जुनून, उत्साह और आगे बढ़ने की इच्छा पैदा हुई। इससे यह अहसास हुआ कि जीवन में आप चाहे किसी भी मुकाम पर हों, लगातार प्रयास करते रहना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए। इस सीजन में मैंने यही किया है।"

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं यह शो जीत जाऊंगा ताकि मुझे इसे दोबारा न करना पड़े। लेकिन अगर मुझे फिर मौका मिलता है तो मैं इसमें हिस्सा लूंगा, क्योंकि यह एक बेहतरीन मंच है।"

SCROLL FOR NEXT