1 मई 2026 को हिंदी और मराठी में रिलीज हुई रीतेश देशमुख की फिल्म 'राजा 'शिवाजी' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की बल्कि रीतेश के निर्देशन और अभिनय से सजी इस फिल्म ने ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों का दिल ही जीत लिया ।
फिल्म 'राजा शिवाजी' (2026) की अपार सफलता ने रीतेश को मराठी और हिंदी सिनेमा के एक बड़े फिल्ममेकर के रूप में स्थापित कर दिया है। फिल्म में सलमान खान, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त जैसे स्टार्स ने जबर्दस्त कैमियो निभाए है । इस फिल्म के जरिए एक लंबे अरसे बाद एक्ट्रेस विद्या बालन ने वापसी की और वह मुगल शासक आदिल शाह की पत्नी बड़ी बेगम का अहम किरदार निभाती हुईं नजर आईं ।
रीतेश देशमुख ने जतला दिया है कि वो महज कॉमेडी किरदारों या दूसरे जोनर वाली एक्टिंग तक सीमित न होकर एक मल्टी टेलेंटेड शख्स हैं।
रीतेश देशमुख ने निर्देशन पारी की शुरुआत मराठी फिल्म 'वेड' (2022) के साथ फिल्म की। फिल्म में रीतेश देशमुख और उनकी बीवी जेनेलिया की जोड़ी ने मराठी सिनेमा में इतिहास रचा दिया । उसके बाद अब 'राजा शिवाजी' (2026) रीतेश के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है और इसके ज़रिए रीतेश देशमुख ने जतला दिया है कि वो महज कॉमेडी किरदारों या दूसरे जोनर वाली एक्टिंग तक सीमित न होकर एक मल्टी टेलेंटेड शख्स हैं।
रीतेश देशमुख इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के साथ अपने लल्लन वाले किरदार में है। रीतेश देशमुख के पास इन दिनों कई फिल्मों का लाइनअप है।
फिल्म 'राजा 'शिवाजी' (2026) की शानदार कामयाबी के बाद, रीतेश देशमुख ने हाल ही में 10 जुलाई को रिलीज हुई 'धमाल' सीरीज की अगली किश्त 'धमाल 4' के जर्ये अपने पुराने कॉमेडी और थ्रिलर वाले अंदाज में वापसी की। रीतेश देशमुख इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के साथ अपने लल्लन वाले किरदार में है। रीतेश देशमुख के पास इन दिनों कई फिल्मों का लाइनअप है। वो सलमान खान और शाहरुख खान की अनटाइटल्ड फिल्म में भी काम करने जा रहे है। अक्षय कुमार के साथ भी उनके पास एक फिल्म है।
अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'रेड' के सीक्वल 'रेड 2' (2025) ने खूब धूम मचाई थी। इसमें रीतेश ने एक भ्रष्ट और ताकतवर नेता दादा भाई मनोहर धनकड़ की भूमिका निभाई थी जिसने अजय देवगन के किरदार अमय पटनायक को कड़ी टक्कर दी थी । अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट पर भी काम शुरू हो चुका है और शायद रीतेश ही इसमें एक बार फिर विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं। पिछले दिनों जब जेनेलिया ने फिल्म 'वेड' (2022) के सीक्वल का कन्फर्मेशन दिया उसके बाद से ही फैंस इसके सीक्वल का बेकरारी के साथ इंतजार कर रहे है।
'वेड 2' में रीतेश जेनेलिया के अपोजिट भूमिका निभाने के साथ निर्देशन की कमान भी संभालेंगे। इस तरह 'वेड' (2022) और 'राजा 'शिवाजी' (2026) के बाद यह उनके निर्देशन में बनने वाली तीसरी फिल्म होगी। और 'राजा 'शिवाजी' (2026) की तरह इस फिल्म को वे मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में बनाना चाहते हैं।( अदिति फीचर्स )
सुभाष शिरढोनकर (युवराज)