श्रुति मराठे 
मनोरंजन

श्रुति मराठे की भाव भंगिमाएं पसंद आ रही हैं ऑडियंस को

Om Prakash Mishra

मराठी तमिल हिंदी फ़िल्म और टेलीविज़न एक्‍ट्रेस श्रुति मराठे हाल ही में राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित जियो हॉट स्‍टार पर ऑन स्‍ट्रीम हुई 6 एपिसोड वाली वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' (2026) में नजर आईं। अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित इस सीरीज में एक्‍ट्रेस श्रुति मराठे के चेहरे की भाव भंगिमाएं और खासकर उन पर फिल्‍माए गए बिकनी सीन्‍स ऑडियंस को काफी अधिक पसंद आ रहे हैं।

इसके पहले भी श्रुति मराठे तमिल फिल्म 'गुरु शिष्यन' (2010) के गाने 'कथारा कथारा.....'के बिकिनी सीन में नजर आ चुकी हैं। हालांकि उनकी वह फिल्‍म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन श्रुति पर फिल्‍माये गए उस गाने के बिकिनी सीन को आज 16 साल बाद भी याद किया जाता है। श्रुति मराठे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मराठी टीवी के धारावाहिक 'पेशवा' (2003) के साथ की जिसमें उन्‍होंने रमाबाई पेशवा का किरदार निभाया था।

मराठी डेली सोप 'राधा ही बावरी' (2012-2014) के पहले एपिसोड में ही श्रुति पूल में बिकिनी पहने हुए नजर आई थीं। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया लेकिन इसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। इसके साथ ही उनके वज़न को लेकर भी उन्हें 'बॉडी शेम' किया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें एक 'ऑब्जेक्ट' की तरह देखे जाने के बावजूद, उन्होंने अपना सफर जारी रखते हुए उस घटना को खुद पर हावी नहीं होने दिया। बाद में, जैसे-जैसे वह सीरियल आगे बढ़ा, उन्हें अपनी एक्टिंग के लिए ऑडियंस की भारपूर तारीफ़ और प्यार मिलने लगा।

फ़िल्म 'सनाई चौघडे' (2008) से श्रुति ने मराठी फ़िल्मों में डेब्यू किया। उसके बाद फिल्‍म 'इंदिरा विझा' (2009) से उन्‍होंने तमिल फ़िल्मों में कदम रखा। उनकी यह पहली तमिल फिल्‍म प्रियंका चौपड़ा की मुख्‍य भूमिका वाली हिंदी फ़िल्म 'ऐतराज़' (2004) का रीमेक थी। तमिल फ़िल्म 'अरवान' (2012) में एक स्पेशल अपीयरेंस के बाद, श्रुति ने फ़ुल-टाइम मराठी फ़िल्मों में काम करने का फ़ैसला लेते हुए 'रमा माधव' (2014), 'तप्तपदी' (2014), 'बंध नायलॉन चे' (2016) और 'मुंबई-पुणे-मुंबई 2' (2015) जैसी अनेक मराठी फ़िल्मों में काम किया।

इस बीच उन्होंने 'बुधिया सिंह– बॉर्न टू रन' (2016) और 'वेडिंग एनिवर्सरी' (2017) जैसी हिंदी फिल्‍मों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । जूनियर एनटीआर दोहरी भूमिका वाली फिल्‍म 'देवरा पार्ट 1' (2024) में जाह्नवी कपूर के साथ श्रुति लीड रोल में थीं। कोराटाला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में सैफ अली खान विलेन की भूमिका में नज़र आये थे। श्रुति मराठी शादी शुदा हैं। उन्‍होंने साल 2016 में एक्टर गौरव घाटणेकर के साथ शादी की। ( युवराज फीचर्स ) सुभाष शिरढोनकर

SCROLL FOR NEXT