राज कुमार राव 
मनोरंजन

जाने माने वकील उज्जवल निकम के किरदार में नजर आएंगे राज कुमार राव

Om Prakash Mishra

साल 2008 के 26/11 मुंबई हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी दिलाने के लिए अपनी काबिलियत को पूरी तरह झोंक देने वाले देश के जाने माने सरकारी वकील उज्जवल निकम की बायोपिक फिल्म 'प्रहार' रिलीज से पहले काफी चर्चाओं में है।

टेलेंटेड एक्‍टर राजकुमार राव इस फिल्‍म में उज्ज्वल निकम का किरदार निभाते हुए उनकी जिंदगी और उनके बारे में अब तक अनकहे पहलुओं को बड़े पर्दे पर पेश करते हुए नजर आएंगे ।

राजकुमार राव हिंदी सिनेमा के उन सितारों में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया। एक साधारण परिवार से निकलकर बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं में शुमार होने तक उनकी यात्रा प्रेरणादायक रही है ।

ऐसे में राजकुमार के फैंस, फिल्‍म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद तो फिल्‍म के प्रति ऑडियंस की उत्‍सुकता पहले से कहीं ज्‍यादा बढ़ चुकी है ।

दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'प्रहार' में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्‍म का निर्देशन अविनाश अरुण धवारे ने किया है।

पहले ये फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी रिलीज को टालते हुए सिनेमाघरों में इसकी नई रिलीज डेट 16 अक्टूबर 2026 तय की जा चुकी है। सुभाष शिरढोनकर( युवराज फीचर्स )

SCROLL FOR NEXT