फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या ने इस साल अप्रैल में शर्वरी वाघ और आयुष्मान खुराना को लीड रोल में लेकर फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी नजर आने वाले हैं।
अनाउंसमेंट के बाद से ही इस फिल्म को लेकर ऑडियंस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की शूटिंग का आखिरी शैड्यूल हाल ही में खत्म हुआ है। यह फिल्म इसी साल थिएटरों में दस्तक देने वाली है। कुछ साल पहले तक शर्वरी वाघ ऑडिशन के जरिये अपने करियर के लिए अवसर की तलाश में जुटी स्ट्रगलर के रूप में नजर आती थीं लेकिन आज वही शर्वरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित यंग एक्ट्रेसेस में से एक है। शर्वरी वाघ अपनी मेहनत और जिद से यह सफर शुरू कर करते हुए कम बजट से लेकर बड़े बजट की फिल्मों में काम करते हुए सुपरस्टार बनने की ओर अपने कदम बढ़ा चुकी हैं।
हॉरर और कॉमेडी के मेल वाली फिल्म 'मुंज्या' (2024) में शर्वरी के अंदाज और उनकी एक्टिंग ने सबका ध्यान खींचा था। यह फिल्म उनके लिए गेमचेंजर साबित हुई। बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हुए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।
फिल्म 'मुंज्या' (2024) ने शर्वरी को इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया। इस के बाद वह फिल्म 'वेदा' (2024) में नजर आईं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल तो नहीं कर सकी लेकिन शर्वरी की एक्टिंग ने दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स का दिल जीत लिया। इसके पहले फिल्म 'महाराज' (2024) में उनके दमदार अंदाज को देखकर इस तरह के संकेत साफ तौर पर नजर आने लगे थे कि अवसर मिलने पर शरवरी किसी भी किरदार को आसानी से निभाने का भरपूर माद्दा रखती हैं। शर्वरी वाघ की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वे जितनी अधिक खूबसूरत हैं, उतनी ही खबसूरती के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वह रोमांटिक सीन करने में माहिर हैं।
इस साल रिलीज फिल्म 'अल्फा' (2026) में तो उन्होंने एक्शन सीन में भी भी कमाल दिखाते हुए हर किसी को चकित कर दिया। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में शर्वरी का दमदार अंदाज हर किसी को खूब पसंद आया। हालंकि शर्वरी वाघ और आलिया भट्ट के लीड रोल वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित कमाल नहीं दिखा सकी। शर्वरी वाघ ने साल 2015 में लव रंजन और संजय लीला भंसाली के साथ असिस्टेंड डायरेक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। अब खबर आ रही है कि शर्वरी को कार्तिक के साथ मुख्य किरदार में लेकर लव रंजन अपनी अगली फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। -सुभाष शिरढोनकर