भावना पानी 
मनोरंजन

भावना पानी : 'प्रीतम एंड पेड्रो' के कैमियो से मिली कामयाबी

3 जुलाई, 2026 को मशहूर फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी की साइबर क्राइम कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का प्रीमियर हुआ था। जानीमानी मॉडल और डांसर भावना पानी ने इस सीरीज में एक महत्वपूर्ण कैमियो रोल मे नजर आईं। उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा सराहना मिल रही है। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने भावना की पहली फिल्म 'तेरे लिए' की एडिटिंग की थी। उनकी ख्‍वाहिश पर ही निर्देशक अभिनव अरुण और एसोसिएट डायरेक्टर ऋतुजा ने ऑडिशन के बाद इस कैमियो रोल के लिए भावना पानी को चुना। इस सीरीज में काम करना भावना पानी अपने लिए एक बेहद खास और सम्मानजनक अवसर मानती हैं। 6 जुलाई 1985 को मुंबई, में पैदा हुई भावना जानेमाने एड. फिल्म निर्माता उदय शंकर पानी की बेटी हैं। भावना की छोटी बहन देवना पानी भी उनकी तरह एक एक्‍ट्रेस है और शौकिया तौर पर फैशन डिजाइनिंग का काम भी करती हैं। भावना पानी ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से साइक्‍लोजी सब्‍जेक्‍ट के साथ बीए किया है। डांसिंग में भावना को बचपन से ही दिलचस्‍पी थी।

उन्होंने गुरु केलुचरण महापात्र से ओडिशी और बिरजू महाराज से कथक जैसी शास्त्रीय नृत्य शैलियों का प्रशिक्षण लिया है। इसके अलावा उन्होंने बैले, जैज़ और समकालीन आधुनिक नृत्य भी सीखा है। वह एक ट्रेंड डांसर हैं। भावना एक लंबे समय तक 'भारती: द वंडर दैट इज इंडिया' में मुख्य डांसर के रूप में जुड़ी रही हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय और मंच प्रदर्शन के लिए 'महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड' भी जीता है। भावना ने साल 2001 में कन्नड़ फिल्म 'युवराजा' और हिंदी फिल्म 'तेरे लिए' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगु और मलयालम की अनेक फिल्मों में काम किया ।

प्रियदर्शन की मलयालम कॉमेडी फिल्म 'वेट्टम' में उनके द्वारा निभाया गया 'वीणा' का किरदार काफी लोकप्रिय रहा था। फिल्मों के अलावा उन्होंने हालिया दौर की वेब सीरीज 'फ्रॉड सैयां', 'स्पेस मॉम्स' में भी काम किया है। भावना पानी की एक फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनकी कुछ वेब सीरीज भी रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

फिल्मों के अलावा उन्होंने हालिया दौर की वेब सीरीज 'फ्रॉड सैयां', 'स्पेस मॉम्स' में भी काम किया है।
SCROLL FOR NEXT