नयी दिल्ली : भारतीय खेलों के लिये वर्ष 2026 रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहने वाला है जिसमे विभिन्न खेलों में विश्व खिताब दाव पर होंगे और ओलंपिक क्वालीफिकेशन का नया सत्र शुरू होगा जिससे लॉस एंजिलिस खेल 2028 के टिकट कटाने का मौका मिलेगा। भारत के नये और पुराने खिलाड़ी अगले साल की चुनौतियों के लिये तैयार हो रहे हैं, ऐसे में हमने नये साल के खेल कैलेंडर पर नजर डाली है।
जनवरी, फरवरी और मार्च
- 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में 50 ओवर के अंडर-19 विश्व कप।
- 7 फरवरी 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में T-20 विश्व कप।
- बैडमिंटन ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2026, 12 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होगा।
- बैडमिंटन आल इंग्लैंड चैंपियनशिप 3 से 8 मार्च तक आयोजित होगा।
- एक मार्च से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे AFC महिला एशियाई कप में भारतीय टीम खेलते नजर आयेगी।
-अप्रैल,मई और जून
- 28 मार्च से 16 अप्रैल तक साइप्रस में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट खेला जायेगा।
- 28 मार्च से ही 11 अप्रैल तक मंगोलिया में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप खेली जायेगी।
- 1 से 10 अप्रैल तक एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप खेली जायेगी।
- 24 अप्रैल से 3 मई तक थॉमस और उबेर कप बैडमिंटन खेला जायेगा।
- 28 अप्रैल से 10 मई तक ITTF विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप फाइनल्स खेली जायेगी।
- जून में महिला T-20 विश्व कप होगा।
- एथलेटिक्स सत्र की शुरूआत मई में डायमंड लीग से होगी जिसमें नीरज चोपड़ा पर नजरें होंगी।
- मई में फ्रेंच ओपन और जून में विम्बलडन खेला जायेगा।
- अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में संयुक्त रूप से फीफा विश्व कप फुटबॉल का आयोजन होगा।
जुलाई, अगस्त और सितंबर
- राष्ट्रमंडल खेल 23 जुलाई से दो अगस्त तक ग्लास्गो में आयोजित होंगे।
- दिल्ली में 17 अगस्त से विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप होगी।
- नीदरलैंड और बेल्जियम में 14 अगस्त से हॉकी विश्व कप शुरू होगा।
- भुवनेश्वर में 22 अगस्त से विश्व एथलेटिक्स उपमहाद्वीपीय टूर रजत स्तर का टूर्नामेंट होगा।
- जापान के नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक एशियाई खेलों का आयोजन होगा।
- एथलेटिक्स में डायमंड लीग फाइनल चार से पांच सितंबर तक ब्रसेल्स में होगा।-
- शतरंज ओलंपियाड का 46वां सत्र सितंबर में ताशकंद में खेला जायेगा।
अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर
- बहरीन में 24 अक्टूबर से विश्व कुश्ती चैंपियनशिप होगी।
- भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से आठ नवंबर तक खेली जायेगी।
- एक नवंबर से दोहा में ISSF विश्व चैंपियनशिप होगी।
- दिसंबर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप होगी जिसकी तारीख और स्थान अभी तय नहीं है।