क्रिकेट

प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी

एशिया कप खिताब जीतने पर पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम की सराहना की, कहा यह गौरवशाली जीत देशभर के युवाओं को खेलों में करियर और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी

Deepak Ram

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर सोमवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को खेलों में करियर बनाने और अपनी चमक बिखेरने के लिए प्रेरित करेगी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में रविवार को खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर ट्रॉफी जीती थी। मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘भारतीय क्रिकेट के लिए गौरवशाली क्षण। महिला टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का आत्मविश्वास, उनके प्रदर्शन में निरंतरता और जबरदस्त जज्बा स्पष्ट रूप से देखने को मिला। उन्होंने कहा, ‘यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को और अधिक खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।’

SCROLL FOR NEXT