क्रिकेट

T-20 सीरीज : जिम्बाब्वे जायेगी टीम इंडिया

BCCI ने बुधवार को एक बयान में बताया कि भारतीय पुरुष टीम 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ तीन मैच खेलेगी।

मुंबई : भारत इस साल जुलाई में तीन मैचों की T-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगा। BCCI ने बुधवार को एक बयान में बताया कि भारतीय पुरुष टीम 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ तीन मैच खेलेगी।

यह भारत और जिम्बाब्वे के बीच 2026-27 सत्र के लिए निर्धारित की गई दो द्विपक्षीय सीरीजों में से पहली सीरीज होगी। जिम्बाब्वे अगले साल के शुरू में तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। यह मैच तीन, छह और नौ जनवरी को क्रमशः कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे।

भारत ने पिछले महीने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार T-20 विश्व कप जीता था। इससे पहले भारत 2024 और 2007 में भी T-20 विश्व कप जीत चुका है। भारत ने आखिरी बार 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां उसने पांच मैचों की T-20 सीरीज 4-1 से जीती थी।

SCROLL FOR NEXT