सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी पर सस्पेंस बरकरार। PTI
क्रिकेट

नए अवतार में लौटने को बेताब 'स्काई'

लगातार खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर हुए पूर्व T-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, वह वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और भरोसा है कि सब कुछ जल्द पटरी पर लौट आएगा

Deepak Ram

मुंबई : बल्लेबाजी में लगातार लचर प्रदर्शन करने के कारण भारतीय टीम से बाहर किए गए पूर्व T-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को कहा कि वह वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और भविष्य में सब कुछ ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।

भारत को लगातार दूसरी बार T-20 विश्व कप में खिताब दिलाने के कुछ महीनों बाद 35 वर्षीय सूर्यकुमार को उनकी फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया। सूर्यकुमार से यहां जब एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय टीम में वापसी की संभावना के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, ‘मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहा हूं।  

अगर सब कुछ ठीक रहा तो सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा।’ सूर्यकुमार भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

SCROLL FOR NEXT