फाइल फोटो Ipl
क्रिकेट

IPL के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी

कोलकाता को 4 और मैचों की मेजबानी मिली

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को IPL-2026 के लीग चरण का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि टूर्नामेंट का दूसरा चरण 13 अप्रैल से 24 मई तक होगा।शुरुआती चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा और इसके कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिये गये हैं। इसका आगाज शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत से होगा। फाइनल 31 मई को बेंगलुरू में खेला जाएगा।

BCCI सचिव देवाजित सैकिया ने कहा, 'लीग चरण के दूसरे हिस्से में 50 मैच खेले जायेंगे। इसका आयोजन 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक भारत के 12 स्थलों पर होगा। इस चरण में मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होंगे।' उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के इस अहम चरण में टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी जिससे मुकाबले और अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे।

दूसरे चरण का पहला मैच 13 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस चरण में आठ ‘डबल-हेडर’ (एक दिन में दो मुकाबले) होंगे। पंजाब किंग्स की टीम अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जिसमें धर्मशाला में तीन मैच होंगे। राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने चार घरेलू मुकाबले जयपुर में खेलेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीन मैच बेंगलुरु और दो मैच रायपुर में खेलेगी। प्लेऑफ के लिए मैचों के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी।

 ये रहा दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

13 अप्रैल : SRH-RR, हैदराबाद

14 अप्रैल : CSK-KKR,चेन्नई

15 अप्रैल : RCB-LSG, बेंगलुरू

16 अप्रैल : MI-PBKS, मुंबई

17 अप्रैल : GT-KKR, अहमदाबाद

19 अप्रैल : PBKS-LSG, न्यू चंडीगढ़

20 अप्रैल : GT-MI, अहमदाबाद

21 अप्रैल : SRH-DC, हैदराबाद

22 अप्रैल : LSG-RR, लखनऊ

23 अप्रैल : MI-CSK, मुंबई

24 अप्रैल : RCB-GT,बेंगलुरू

27 अप्रैल : DC-RCB, दिल्ली

28 अप्रैल : PBKS-RR, न्यू चंडीगढ़

29 अप्रैल : MI-SRH, मुंबई

30 अप्रैल : GT-RCB, अहमदाबाद

1 मई : RR-DC,जयपुर

2 मई : CSK-MI, चेन्नई

4 मई : MI-LSG, मुंबई

5 मई : DC-CSK, दिल्ली

6 मई : SRH-PBKS, हैदराबाद

7 मई : LSG-RCB,लखनऊ

8 मई : DC-KKR, दिल्ली

9 मई : RR-GT, जयपुर

11 मई : PBKS-DC, धर्मशाला

12 मई : GT-SRH, अहमदाबाद

13 मई : RCB-KKR, रायपुर

14 मई : PBKS-MI,धर्मशाला

15 मई : LSG-CSK, लखनऊ

18 मई : CSK-SRH,चेन्नई

19 मई : RR-LSG, जयपुर

21 मई : CSK-GT, चेन्नई

22 मई : SRH-RCB, हैदराबाद

23 मई : LSG-PBKS, लखनऊ

डबल हेडर मुकाबले

18 अप्रैल : RCB-DC, बेंगलुरू

18 अप्रैल : SRH-CSK, हैदराबाद

25 अप्रैल : DC- PBKS, दिल्ली

25 अप्रैल : RR-SRH, जयपुर

26 अप्रैल : GT-CSK, अहमदाबाद

26 अप्रैल : LSG- KKR, लखनऊ

3 मई : SRH-KKR, हैदराबाद

3 मई : GT-PBKS, अहमदाबाद

10 मई : CSK-LSG, चेन्नई

10 मई : RCB-MI, रायपुर

17 मई : PBKS-RCB, धर्मशाला

17 मई : DC vs RR, दिल्ली

24 मई : MI-RR, मुंबई

कोलकाता में होने वाले मुकाबले

19 अप्रैल : KKR-RR, कोलकाता

16 मई : KKR-GT, कोलकाता

20 मई : KKR-MI, कोलकाता

24 मई : KKR-DC, कोलकाता

SCROLL FOR NEXT