क्रिकेट

RCB ने LSG को 146 रन पर समेटा

क्रुणाल पांड्या ने भी 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। LSG की ओर से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 40 रन बनाए जबकि मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बडोनी ने 38 रन का योगदान दिया लेकिन तीनों में से कोई भी अच्छी शुरुआत को बड़ी परी में नहीं बदल पाया।

बेंगलुरू : इससे पहले रसिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार की तूफानी गेंदबाजी से RCB ने LSG को 146 रन पर समेट दिया। रसिख (24 रन पर 4 विकेट) और भुवनेश्वर (27 रन पर 3 विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने LSG की टीम पारी की अंतिम गेंद पर ऑलआउट हो गई। क्रुणाल पांड्या ने भी 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। LSG की ओर से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 40 रन बनाए जबकि मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बडोनी ने 38 रन का योगदान दिया लेकिन तीनों में से कोई भी अच्छी शुरुआत को बड़ी परी में नहीं बदल पाया। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मार्श और एडेन मारक्रम (12) ने सतर्क शुरुआत की।

मार्श ने भुवनेश्वर की गेंद को स्टेडियम के बाहर भेजा। मारक्रम ने भी रसिख का स्वागत छक्के के साथ किया लेकिन फिर इसी तेज गेंदबाज की फुलटॉस को कवर में देवदत्त पडिक्कल के हाथों में खेल गए। कप्तान ऋषभ पंत अगले ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए जब जोश हेजलवुड (20 रन पर 1 विकेट) की गेंद उनके बाएं हाथ की कोहनी में लगी। LSG की टीम पावरप्ले में एक विकेट पर 35 रन ही बना सकी जो मौजूदा सत्र में टीम का शुरुआती 6 ओवर में सबसे कम स्कोर है। निकोलस पूरन की खराब फॉर्म भी जारी रही और वह 7 गेंद में सिर्फ 1 रन बनाने के बाद हेजलवुड की गेंद को विकेटों पर खेल गए। मार्श ने क्रुणाल पर चौके और छक्के के साथ आठवें ओवर में टीम के रनों का अर्द्धशतक पूरा किया।

बडोनी ने क्रुणाल की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया लेकिन मार्श इस स्पिनर की गेंद को विकेटों पर खेल गए। उन्होंने 32 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के मारे। मुकुल चौधरी एक बार फिर अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने पांड्या पर चौके से खाता खोलने के बाद इस स्पिनर के अगले ओवर में छक्का भी मारा। बडोनी ने रसिख पर चौका मारा लेकिन इसी ओवर में विकेटकीपर जितेश शर्मा को कैच दे बैठे। उन्होंने 24 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का मारा। बडोनी के आउट होने पर पंत दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन सिर्फ एक रन बनाने के बाद भुवनेश्वर की गेंद पर फिल सॉल्ट को कैच दे बैठे। भुवनेश्वर ने जॉर्ज लिंडे (07) और मोहम्मद शमी (00) को लगातार गेंद पर आउट किया जबकि रसिख ने मुकुल और आवेश खान (01) को पवेलियन भेजकर सुपर जाइंट्स की पारी का अंत किया।

SCROLL FOR NEXT